5G Launch Narendra modi

भारत में 5 लांच के लांच की पूरी जानकारी

भारत सरकार के अनुसार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में 5 जी सेवा शुरू की जाएगी। भारत में 5 जी की शुरुआत 1 अक्टूबर 2022 से होने वाली है। 5जी की शुरुआत इंडिया मोबाइल कॉग्रेस 2022 के शुभारंभ पर शुरू होने वाली है।स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत में जल्द ही 5G इंटरनेट की सुविधा चालू होने वाली है इसके लिए 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी भी हो चुकी है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5जी इंटरनेट सर्विस को 1 अक्टूबर को आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस इवेंट के दौरान लागू करने वाली है। यह आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (Dost) और सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAl) के द्वारा किया जा रहा है। यह इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) का 6 वहां आयोजन है जो 1अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक प्रगति मैदान नई दिल्ली में होने वाला है। IMC की शुरुआत 2017 में हुईं। इस वर्ष इसकी थीम ‘न्यू डिजिटल यूनिवर्स’ है। इस कार्यक्रम में 70 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।

imc

पहले चरण में इसकी शुरुआत भारत के 13 शहरों में होने वाली है। जिनमें अहमदाबाद बेंगलुरु चंडीगढ़ चेन्नई दिल्ली गांधीनगर गुड़गांव हैदराबाद जामनगर कोलकाता लखनऊ मुंबई और पुणे शामिल है।

5G से नुकसान होता है

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार बताई गई 5G रेडिएशन का उपयोग भारत में किया जाने वाला है जिसके कारण पशु पक्षियों या अन्य किसी प्रकार के जीवो को कोई भी परेशानी नहीं होगी।

5g internet india

5G का ट्रायल

भारत में 5G इंटरनेट सेवा का सबसे पहला ट्रायल आईआईटी मद्रास में पूरा किया गया। जहां पर 5G के लिए लेब बनाई गई और उसके चलने की संपूर्ण जानकारी नोटिस की गई। इसके लिए भारत सरकार के मंत्री अश्विनी वैष्णव 19 मई को आईआईटी मद्रास कैंपस में गए और पायलट प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने एक ऑडियो कॉल और एक वीडियो कॉल करके इसका का टेस्ट किया।

5G कितना महंगा है

विशेषज्ञों के अनुसार भारत में रिलायंस जिओ और एयरटेल जैसी दिग्गज इंटरनेट कंपनियों द्वारा इसका मूल्य 4G के समान ही रहने वाला है लेकिन इससे ज्यादा होगा। यदि 5G की कीमत कम रहने वाली है तो यह सुविधा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगी।

टेकऐड क्या है

जिस तरह डेक-एड , एक दशक या 10 वर्ष की अवधि को कहा जाता है उसी प्रकार टेक-ऐड 10 वर्ष की टेक्नोलॉजी अवधि को कहते हैं। इस टेक-एड के अंदर भारत में 4G से 5G में उन्नति की है।

internet speed time

5G स्पेक्ट्रम की कीमत

भारत में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी हो चुकी है जिसमे भारत सरकार ने 1.5 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं। जिसके अंतर्गत रिलायंस जियो ने 88 हजार करोड़ रुपए में सर्वाधिक 3300MHz के बैंड की खरीद की है। जिसका मतलब रिलायंस भारत में सबसे ज्यादा 5G के टावर लगा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *